मोदी और उम्मीद (Mody & Hope)

[पृष्ठभूमि:भारत के इतिहास में श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी का दूसरी बार आम चुनाव 2019 में भारी मतों से भारत के प्रधानमंत्री के रुप में चुन कर आना एक ऐतिहासिक घटना थी। इस देश को श्री मोदी से कई उम्मीदें थी और हैं। 

मैनें ये पंक्तियाँ आज से एक साल पहले लिखी थीं और ये आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। 

आज के दौर में तमाम गतिरोधों के बावज़ूद भारत के प्रधानमंत्री श्री मोदी अनवरत देश की समस्याओं से नागरिकों को निजात दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। चाहे कोरोना वायरस का संकट हो या तहस नहस हुई अर्थव्यवस्था को सम्हालने के प्रयास, श्री मोदी बिना रुके, बिना थके, अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। देश को उम्मीद है कि श्री मोदी के नेतृत्व में देश शीघ्र ही हर संकट से उबर कर, आत्मनिर्भर हो कर, विश्व में एक प्रभावी स्थान प्राप्त करेगा।

देेश की प्रगति के पथ पर सारे देशवासी एक साथ है। इसी भाव को दर्शाती ये चंद पंक्तियाँ..🌹🙏]
Lok Sabha election 2019: Know which constituencies are voting in ...

  Modi Hai To Mumkin Hai - Photos | Facebook    தமிழகம் மற்றும் புதுவையில் வேட்பு ...    Masks will now become symbol of civilised society: PM Modi | India ...  



मोदी और उम्मीद

वर्ष २०१९ लोकसभा चुनावों के नतीजे..
भारतीय जनता पार्टी की अखंड विजय..
श्री नरेंद्र मोदी का दुबारा प्रधानमंत्री बनना..
ये नहीं है मित्रों कोई साधारण सी घटना।

अब ना जात और ना धर्म पर बात होगी..
देश की तरक्क़ी अब सबकी सौगात होगी..
सब एक जुट हो देश का गौरव बढ़ाएंगे..
सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाएंगे।

छुप रहे हैं वो अब, जो डूबे थे भ्रष्टाचार में..
चुप हो गए सब जो लिप्त थे दुष्प्रचार में..
किया देश ने निरन्तर प्रगति हर प्रकार से..
बदली है देश की छवि मोदी सरकार ने।

अब ईमानदारों को है किंचित डर नहीं..
बेईमानों को ये देश सहेगा पल भर नहीं.. 
सभी अच्छी नियत से काम करने वालों..
अब ज़रा हिसाब से इस देश को संभालो।

देश के गरीबों का अब आत्मसम्मान बढ़ा है..
सरहद पे जवान भी खूब सीना तान खड़ा है..
ये मोदी सरकार पिछली सरकारों से भिन्न है..
करो यकीन कि मोदी है तो सब मुमकिन है।

सच में ये नए भारत का उज्जवल दौर है..
अब सही हाथों में इस देश की बागडोर है..
देश की जनता भी हो गयी है जागरूक..
नई जान इसने लोकतंत्र में दी है फूँक।।

- समीर उर्फ "सहर नवाबी"

Comments

Popular posts from this blog

मेरी माँ (माँ पर कविता) - Meri Maa (Maa Par Kavita)

एक नेमत है जिंदगी (Life is a Blessing)

जीवन के रंग (Colours of Life)