Posts

Showing posts with the label INSPIRATIONAL POEM

श्रीराम की महिमा

Image
श्रीराम की महिमा वो प्रभु श्री राम जो एक प्रण के लिए, वन वन भटके होटों पे मुस्कान लिए, जिनका नाम लेते ही शुभ समय आये, आज अयोध्या फिर से उनके गीत गाये। जो सदा से जग के पालनहार रहे हैं, जिनका गुण गान यह संसार किये है, जो समूची सृष्टि के तारणहार रहे हैं, वो फिर मंदिर में विराजमान हो रहे हैं। वो मर्यादा पुरूषोत्तम और चरित्रवान हैं, वो जगत में अतुलनीय और सबसे महान हैं, मन में उनके प्रति प्रेम और सम्मान बहुत है, प्रसन्नता के लिए श्री राम का नाम बहुत है। इस जगत में आदर्शों के नायक हैं वो, हर परिस्थिति में पूजने लायक हैं वो, जिसने संसार को जीने की रीत सिखाई, देंगे अयोध्या में दर्शन फिर से वो रघुराई। कितनी प्रतीक्षा के बाद ये रुत है आयी, कितने त्याग के बाद ये शुभ घड़ी है आयी.. अब दर्शनों को व्याकुल मन होंगे सफल, तर जाएंगे देखकर दिव्य मूरत एक पल। श्री राम रोम-रोम में समाए हैं इस तरह, पानी में चीनी घुल जाती है जिस तरह, बस यूं ही श्री राम का दरबार सजा रहे, हर युग में उनका प्रताप हम पर बना रहे।। सप्रेम भेंट - समीर

जीवन के रंग (Colours of Life)

Image
जीवन के रंग  जब कभी भी जीवन असंतुलित हो, मन को ज़रा भी ना विचलित करो, खूबसूरत सा कोई खयाल अंकुरित करो,  एक मुस्कान से हर दर्द का इलाज करो। जीवन पथ में वक़्त की अपनी रफ्तार है, मुश्किलों पे सर पीटना बिल्कुल बेकार है, निरंतर स्थिति से निबटने का प्रयास करो, आशा का दीप जलाकर बस आगे बढ़ो। जो चाहा वो मिल जाए तो बहुत अच्छा, गर प्रयास हो असफल, बदल जाये रास्ता, किसी नई मंज़िल जाना है, ये समझ लो, और उत्साहित हो कर फिर नए सपने बुनो। ये जीवन तो मुट्ठी में रेत की भांति है, हर बीतते पल का भरपूर आनंद लो, एक छोटे बच्चे सा हमेशा उत्साहित रहो, सब कुछ भूल जीवन में चिंता रहित रहो। इस ज़िन्दगी के यारों रंग हैं कई हज़ार, हर एक रंग से कर लो जी भर के प्यार, कि चंद सांसें भी नहीं मिलती है उधार, जब हो जाती है पूरी ये उम्र-ए-बहार।। -समीर उर्फ "सहर नवाबी"।